देश

गुजरात के मेहसाणा में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से जिंदा दफन हो गए 9 मजदूर; एक को बचाया गया

Mehsana Labourers Killed: कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलादसिंह वाघेला ने कहा कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी ढीली मिट्टी धंस गई और मजदूर उसमें दब गए।

Image

गुजरात में बड़ा हादसा

Photo : iStock

Mehsana Labourers Killed: गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए, जिसके बाद हाहाकार मच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में नौ मजदूरों की मौत हुई है। वहीं एक अन्य को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे।

यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर कादी शहर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, जासलपुर गांव में स्थित स्टील इनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास काम चल रहा था। अचानक यहां मिट्टी धंसने के कारण हादसा हो गया, जिसमें कई मजदूर नीचे दब गए। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुरुआत में इस हादसे में 4 से पांच मजदूरों की मौत की बात सामने आई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता गया। कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलादसिंह वाघेला ने कहा कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी ढीली मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दफन हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

डीडीओ मेहसाणा डॉ हशरत जास्मिन ने बताया कि मेहसाणा जिले के कड़ी तालुका में हुए जासलपुर में इनोक्ष स्टील कंपनी में माटी के मलबे के नीचे दबने से 9 लोगो की मौत हो गई। एक मात्र 19 साल का लड़का बच पाया, मृतकों में से 4 तो एक ही परिवार के होने की बात है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से पूर्ण हो चुका है।

हादसे पर पीएमओ ने जताया दुख

गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से एक्स पर कहा गया, गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, गुजरात के मेहसाणा में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article