आज से दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू, स्पीकर का होगा चुनाव, 25 को रखी जाएगी CAG रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल वीके सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Delhi Legislative Assembly Session: दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन का अध्यक्ष नामित करने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2:00 बजे होगा, जबकि नवनिर्वाचित विधायक सुबह 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इस बीच, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

Rekha Gupta

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे एलजी

दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, उपराज्यपाल वीके सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उसी दिन विधानसभा एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाएगा । 26 फरवरी को सुबह 11 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घोषणा की कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी।

End of Feed