Gaganyaan Mission Astronauts: देख लीजिए यही हैं गगनयान मिशन के वे 4 जांबाज, जो स्पेस में बढ़ाएंगे भारत की आन-बान और शान, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 01:33 PM IST

First Pic of astronauts of Gaganyaan Mission, News: मिशन गगनयान की प्रगति की समीक्षा करने तिरूवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस मिशन में जाने वाले प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन चार अंतरिक्षयात्रियों से मुलाकात की।

Gaganyaan Mission Astronauts News in Hindi:

मिशन गगनयान की प्रगति की समीक्षा करने तिरूवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस मिशन में स्पेस में जाने वाले चार अंतरिक्षयात्रियों से मुलाकात की। खास बात यह है कि पहली बार इस मिशन के अंतरिक्षयात्रियों के चेहरे सामने आए हैं। इस मौके पर पीएम ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों की यूनिफॉर्म पर विंग्स लगाए। बता दें कि गगनयान मिशन का भारत का पहला मानवयुक्त स्पेस मिशन है। इसरो के अलग-अलग केंद्रों पर इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Gaganyaan Mission

गगनयान मिशन के अंतरिक्षयात्रियों से मिलते पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री ने गगनयान अंतरिक्षयात्रियों का ताली बजाकर स्वागत

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों से ताली बजाकर अंतरिक्षयात्रियों का स्वागत करने के लिए कहा। पीएम ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि यहां उपस्थित सभी लोग खड़े होकर और ताली बजाकर हमारे इन अंतरिक्षयात्रियों का स्वागत करें।'

गगनयान मिशन 2024: 'इस बार काउंटडउन और रॉकेट भी हमारा'

पीएम ने कहा कि 'थोड़े समय पहले देश ने गगनयान मिशन के चार अंतरिक्षयात्रियों को देखा। ये केवल चार नाम और 4 इंसान हैं लेकिन ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष में लेकर जाने वाले हैं। 40 साल के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। इस बार, समय हमारा है। इस बार काउंटडउन और रॉकेट भी हमारा है।'

End of Feed