देश

Vande Bharat Express Train: इस रूट पर चली पहली ओवरनाइट वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट और किराया

Vande Bharat Express Train Latest Update: दरअसल, दक्षिणी रेलवे ने छुट्टियों के दौरान भीड़ को कम करने और मैनेज के लिए 21 नवंबर, 2023 को इस रूट पर सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत (ट्रेन-18) की रात्रिकालीन सेवा मुहैया कराई थी।

Image

दक्षिण रेलवे 21 नवंबर को तमिलनाडु के चेन्नई और कर्नाटक के बेंगलुरु के बीच रात भर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलायेगा।

Vande Bharat Express Train Latest Update: त्यौहारी मौसम के बाद मुसाफिरों की भीड़ कम करने और उसे सही से मैनेज करने को लेकर भारतीय रेलवे (Indian Railways IRCTC) ने सराहनीय कदम उठाया है। दक्षिणी रेलवे (Southern Railways) ने मंगलवार (21 नवंबर, 2023) को तमिलनाडु के चेन्नई शहर से कर्नाटक की बेंगलुरु सिटी के लिए खास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में आठ कोच हैं, जबकि यह रात 11 बजे चेन्नई से रवाना हुई और सुबह करीब 4:30 बजे बेंगलुरु पहुंची।

तय शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे में दोनों शहरों के बीच की यात्रा करेगी। गाड़ी चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से चलेगी और बुधवार सुबह कर्नाटक की राजधानी में सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल पहुंचेगी।

Vande Bharat.

Vande Bharat.

रेलवे अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यात्रियों के लिए वंदे भारत विशेष ट्रेन को रात के समय दोनों महानगरों के बीच निर्धारित किया गया है। हालांकि, सवारियों की संख्या के मद्देनजर अधिकारी आगामी छुट्टियों के मौसम में रात भर में और अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय ले सकते हैं।

वैसे, इस रूट पर पहले से ही एक अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, जिसे पिछले साल नवंबर में हरी झंडी दिखाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई-मैसूरु रूट पर इकनॉमी क्लास के टिकट की कीमत 921 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट की कीमत 1880 रुपए है। दरअसल, सभी वंदे भारत ट्रेन्स को दिन में चलाने का कार्यक्रम तय हुआ है। ऐसे में यह दोनों शहरों के बीच पहली रात भर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article