Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन की पहली झलक, ड्रीम रूट पर 350 kmph की स्पीड से भरेगी फर्राटा

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। इसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे तक होगी। बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार हर किसी को है। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के ड्रीम रूट पर फर्राटा भरेगी। इस रूट पर तेजी से काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के वडोदरा से होकर गुजरने वाली है। गुरुवार को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने वडोदरा में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train

उन्होंने बताया, बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है। इस परियोजना पर पूरा काम जापानी तकनीक से किया जा रहा है। अब तक परियोजना का 212 किमी वायाडक्ट कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 345 किमी नींव में से 333 किमी का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 245 किमी में से 212 किमी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गर्डर कास्टिंग का काम भी पूरा हो चुका है।

End of Feed