देश

ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता मेयर पद से दिया इस्तीफा

Firhad Hakim Resign: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीएमसी में पड़ी फूट के बाद अब कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस्तीफा दे दिया।

Image

फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा (फोटो साभार: @FirhadHakim)

Photo : Twitter

Firhad Hakim Resign: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीएमसी में पड़ी फूट के बाद अब कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इस्तीफा दे दिया। उन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है।

टीएमसी प्रवक्त कुणाल घोष ने बताया कि टीएमसी विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दिया। ममता बनर्जी ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी।घोष ने पत्रकारों से कहा, ''उन्होंने पद छोड़ने की अनुमति देने का आज फिर से ममता बनर्जी से अनुरोध किया, जिसके बाद वह सहमत हो गईं।'' कोलकाता के मेयर के रूप में हकीम का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह इस्तीफा मेयर और कोलकाता म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (KMC) के कमिश्नवर के बीच विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ी तकरार और प्रशासनिक गतिरोध के बीच आया है। हालांकि, फिरहाद हकीम के इस्तीफें की अटकलें उस वक्त तेज हो गई थीं, जब केएमसी के भवन विभाग ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़े कथित संपत्तियों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मेयर की स्पष्ट जानकारी के बिना की गई थी।

विधानसभा चुनाव के बाद TMC में पड़ी फूट

टीएमसी को विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी अलग-थलग नजर आ रही हैं। एक तरफ पार्टी नेताओं ने तो साथ छोड़ दिया तो दूसरी तरफ भतीजे अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। साथ ही, विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ बोस ने टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। इसके पहले, ममता बनर्जी शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन 80 में से 60 विधायकों ने बगावत कर दी और शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इनकार कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article