महाकुंभ मेल क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप, प्रशासन ने पाया काबू, कोई नुकसान नहीं

प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पूरी तरह से काबू में है। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Fire incident in Prayagraj Mela Kshetra: प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महाकुंभ सेक्टर 19 के कुछ पंडालों में अचानक आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि प्रशासन के मुताबिक आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग की चपेट में टेंट, कंबल, वहां रखा अनाज आदि आ गए लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Fire Mahakumbh

महाकुंभ टेंट में लगी आग

प्रयागराज मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग पूरी तरह से काबू में है। सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लग गई। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed