देश

चेन्नई में मालवाहक विमान के इंजन में आग लगी; विमान सुरक्षित उतरा, टल गया बड़ा हादसा

विमान के उतरने के दौरान मालवाहक उड़ान के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलट ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया।

Image

मालवाहक विमान के इंजन में लगी आग (File Photo: ANI)

Fire erupts on cargo flight engine-चेन्नई में मंगलवार को आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान के एक इंजन में आग लग गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान के यहां उतरने के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह उड़ान मलेशियाई शहर कुआलालम्पुर से आ रही थी।

विमान के उतरने के दौरान मालवाहक उड़ान के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलट ने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि विमान को आपात स्थिति में नहीं उतारा गया था और पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के तुरंत बाद वहां पहले से मौजूद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मानसा की घटना दुखद, कोई नहीं बचेगा' ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान

'मानसा की घटना दुखद, कोई नहीं बचेगा' ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान

SIR विवाद के बीच EC का बड़ा ऐलान-17 राज्यों में वोटर लिस्ट की 'स्पेशल समरी रिवीजन', UP, उत्तराखंड-पंजाब समेत ये राज्य शामिल

SIR विवाद के बीच EC का बड़ा ऐलान-17 राज्यों में वोटर लिस्ट की 'स्पेशल समरी रिवीजन', UP, उत्तराखंड-पंजाब समेत ये राज्य शामिल

'राज्यपाल के पद पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति से मैं स्तब्ध', राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से की पुनर्विचार की अपील

'राज्यपाल के पद पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति से मैं स्तब्ध', राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से की पुनर्विचार की अपील

'यह सिर्फ मेरी नहीं, हर बेटी की लड़ाई है': अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में बड़ा अल्टीमेटम, राज्यपाल नियुक्ति रोकने और CBI जांच की मांग

'यह सिर्फ मेरी नहीं, हर बेटी की लड़ाई है': अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में बड़ा अल्टीमेटम, राज्यपाल नियुक्ति रोकने और CBI जांच की मांग

मणिपुर के इंफाल में बड़ी घटना: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती

मणिपुर के इंफाल में बड़ी घटना: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती