Chennai LIC Building: चेन्नई स्थित एलआईसी बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई है। चेन्नई के अन्ना सलाई स्थित एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) के कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई।
सूत्रों के मुताबिक आग इमारत की 14वीं मंजिल पर लगी है। दमकल और बचाव सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। आग बुझाने की कोशिश में दमकर कर्मी जुटे हुए हैं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एलआईसी बिल्डिंग में भयंकर आ लगी हुई है। आग की लपटें उठती दिख रही हैं।
