चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव के लिए मतदान आज, वोटिंग से ठीक पहले मेयर कुलदीप कुमार को झटका, FIR हुई दर्ज

आज सुबह चंड़ीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर वोटिग होगी। खरीद-फरोख्त के डर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से अपने पार्षदों को पंजाब में अलग - अलग जगह भेजा गया है।

FIR Against Mayor Kuldeep Kumar: चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव से ठीक पहले चंड़ीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल के खिलाफ चंड़ीगढ़ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। मेयर के साले राहुल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमे एक युवक नौकरी के लिए 75 हजार रुपये देने की बात कर रहा है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद चंड़ीगढ़ पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं एफआईआर के खिलाफ मेयर कुलदीप हाइकोर्ट का रुख कर सकते हैं।

Kuldeep dhalor

कुलदीप कुमार

आज सुबह चंड़ीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर वोटिग होगी। खरीद-फरोख्त के डर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से अपने पार्षदों को पंजाब में अलग - अलग जगह भेजा गया है।

End of Feed