केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ केरल पुलिस ने दर्ज किया मामला, एंबुलेंस का दुरुपयोग करने का आरोप

Suresh Gopi News: केरल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने एम्बुलेंस में यात्रा की, जिसका इस्तेमाल केवल मरीजों को ले जाने के लिए किया जाना चाहिए।

Suresh Gopi News: केरल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ एम्बुलेंस का दुरुपयोग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। त्रिशूर ईस्ट पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179,288,192 के तहत सुरेश गोपी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने एम्बुलेंस में यात्रा की, जिसका इस्तेमाल केवल मरीजों को ले जाने के लिए किया जाना चाहिए।

Suresh Gopi

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी।

यह मामला सीपीआई के जिला नेता सुमेश केपी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल में हुआ त्रिशूर पूरमम उत्सव में सुरेश गोपी ने एम्बुलेंस में यात्रा कर उसका गलत इस्तेमाल किया था। वहीं, विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ ने आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी के पक्ष में महौल बनाने के लिए रणनीति के तहत काम किया गया था।

End of Feed