'UNSC में भारत को सीट मिलना जरूरी, इंडिया की तरह बने दुनिया', PM मोदी की लीडरशिप के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति

Israel-Iran War: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थाई सदस्यता मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने दुनिया से यह भी अपील की है कि वो थोड़ा और भारत की तरह हो जाए क्योंकि ये देश दूसरों की स्वायत्ता का मान रखता है और व्यावहारिक नजरिए से आगे बढ़ता है।

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान के बीच भीषण सैन्य संघर्ष के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के दौरे पर हैं। अलेक्जेंडर स्टब 4 मार्च से 7 मार्च तक भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की।

153760086 (2)

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की।

इतना ही नहीं उन्होंने मौजूद वैश्विक हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थाई सदस्यता मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने दुनिया से यह भी अपील की है कि वो थोड़ा और भारत की तरह हो जाए क्योंकि ये देश दूसरों की स्वायत्ता का मान रखता है और व्यावहारिक नजरिए से आगे बढ़ता है।

End of Feed