मजबूत होगी वायु सेना: भारत में ही बनेंगे लड़ाकू विमानों के इंजन, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 06:31 PM IST

DRDO: अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक ने भारतीय कंपनी एचएएल के साथ मिलकर लड़ाकू विमान के इंजन बनाने की मंजूरी मांगी थी, जिसके लिए अमेरिकी सरकार ने हामी भर दी है।

DRDO: आने वाले दिनों में भारतीय वायु सेना और भी ज्यादा मजबूत होगी, साथ ही वायु सेना के लड़ाकू विमान स्वदेशी इंजनों से लैस होंगे। इसके संकेत डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा क्षेत्र को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए एलसीए मार्क 2 और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के पहले दो स्क्वाड्रन के इंजनों का घरेलू स्तर पर उत्पादन किया जाएगा।

fighter planes

भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के इंजन

उन्होंने बताया कि एलसीए मार्क 2 के इंजन और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के पहले दो स्क्वाड्रन का उत्पादन अमेरिकी जीई और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा देश के भीतर एक साथ किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका से सभी प्रकार की मंजूरियां मिल चुकी हैं। बता दें कि अमेरिका की जनरल इलेक्ट्रिक और भारत की एचएएल संयुक्त रूप से इन इंजनों का उत्पादन करेंगे।

End of Feed