जिस फाइटर इंजन GE-414 का प्रयोग करती है अमेरिकन नेवी, उसे अब भारत में बनाया जाएगा

वार्षिक रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इस वित्त वर्ष में इसे 1.75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 65 प्रतिशत रक्षा निर्माण भारत में
  • वार्षिक रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ के पार
  • सशस्त्र बलों के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल होने वाले 'जीई-414' इंजन अब भारत में बनाए जाएंगे। यह एक टर्बोफ़ैन इंजन है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना और कई देशों के फाइटर जेट्स में किया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में बताया कि जीई-414 इंजन अब भारत में बनाए जाएंगे, यह देश की इंजन निर्माण क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति का प्रतीक है।

End of Feed