India 40 गुणा बड़ा और 'आगे भी', पर FIFA में क्वालिफाई तक न कर पाया- Morocco का जिक्र कर बोले जस्टिस काटजू- ये शर्म की बात!

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 14, 2022, 01:51 PM IST

फ्रांसीसी मूल के मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुइ ने कहा,‘‘ मुझे पूछा गया था कि क्या हम विश्व कप जीत सकते हैं तो मैने कहा कि क्यो नहीं । हम सपना देख सकते हैं और सपने देखने में कोई हर्ज नहीं।’’

सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके जस्टिस मार्केंडय काटजू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खेल में भारत की स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी और शर्मिंदगी जाहिर की है। उन्होंने मोरक्को का उदाहरण देकर दोनों मुल्कों (भारत और मोरक्को) की जनसंख्या और इस गेम में पहले से होने का जिक्र किया और कहा कि इसके बाद ही हम क्वालिफाई नहीं कर पाए। यह कितनी शर्म की बात है!

Markandey Katju on Indian Football

जस्टिस मार्केंडय काटजू सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके हैं और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन हैं। (फाइल: IANS/AP)

उन्होंने यह बात बुधवार (14 दिसंबर, 2022) को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर के जरिए कही। ट्वीट में लिखा- भारत की आबादी लगभग 1400 मिलियन है, जबकि मोरक्को की जन संख्या 37 मिलियन है। ऐसे में हम उनसे 40 गुणा बड़े हैं और हम मोरक्को के लोगों से काफी पहले फुटबॉल खेल (मोहन बगान की स्थापना 1889 में हुई थी) रहे हैं। फिर भी मोरक्को फीफा विश्व कप 2022 के सेमिफाइनल में है और हम क्वालिफाई तक नहीं कर पाए। यह कितनी शर्म की बात है!

End of Feed