Fengal Cyclone Update: कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, पुडुचेरी में दस्तक देगा फेंगल; भारी बारिश का अलर्ट

Fengal Cyclone Update: तमिलनाडु के करीब आते ही समुद्री चक्रवात फेंगल के कमजोर पड़ने की संभावना जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने की उम्मीद है, जो 29 नवंबर तक गहरे दबाव के रूप में अपनी तीव्रता बनाए रखेगा, जिसके बाद उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के पास पहुंचने पर इसके और कमजोर होने का अनुमान है।

Fengal Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव फेंगल तूफान के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव पिछले छह घंटे की अवधि में नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे इसी क्षेत्र में बरकरार रहा। मौसम कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि गहरे दबाव का क्षेत्र त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 240 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, नागपट्टिनम से 330 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से 430 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

Fengal Cyclone Update: कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, पुडुचेरी में दस्तक देगा फेंगल; भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के बाद मौसम सर्द

उसने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 29 नवंबर तक गहरे दबाव की अपनी तीव्रता बनाए रखेगा। चूंकि उत्तर-पश्चिम की ओर इसके बढ़ते हुए हवा की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, ऐसे में इसके 30 नवंबर की सुबह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।’’ चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।

End of Feed