देश

Fengal Cyclone Update: कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, पुडुचेरी में दस्तक देगा फेंगल; भारी बारिश का अलर्ट

Fengal Cyclone Update: तमिलनाडु के करीब आते ही समुद्री चक्रवात फेंगल के कमजोर पड़ने की संभावना जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने की उम्मीद है, जो 29 नवंबर तक गहरे दबाव के रूप में अपनी तीव्रता बनाए रखेगा, जिसके बाद उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के पास पहुंचने पर इसके और कमजोर होने का अनुमान है।

Image

Fengal Cyclone Update: कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, पुडुचेरी में दस्तक देगा फेंगल; भारी बारिश का अलर्ट

Fengal Cyclone Update: बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव फेंगल तूफान के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव पिछले छह घंटे की अवधि में नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे इसी क्षेत्र में बरकरार रहा। मौसम कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि गहरे दबाव का क्षेत्र त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 240 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, नागपट्टिनम से 330 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से 430 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

बारिश के बाद मौसम सर्द

उसने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 29 नवंबर तक गहरे दबाव की अपनी तीव्रता बनाए रखेगा। चूंकि उत्तर-पश्चिम की ओर इसके बढ़ते हुए हवा की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, ऐसे में इसके 30 नवंबर की सुबह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।’’ चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।

जमीन

फसलें जलमग्न

जमीन पर दस्तक देने पर सिस्टम 45 से 55 किमी/घंटा की गति से मध्यम हवाएं चलेंगी, जो 65 किमी/घंटा तक की गति तक पहुंच सकती हैं। साथ ही तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश भी होगी। गुरुवार को चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले में धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया, जिससे 800 एकड़ से अधिक फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article