भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन और जगह लगेगी बाड़, ममता सरकार ने BSF को सौंपी जमीन

ममता सरकार ने जलपाईगुड़ी बिन्नागुड़ी में करीब 0.05 एकड़, मालदा नारायणपुर में 19.73 एकड़ जमीन बीएसएफ को सौंपी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने नादिया जिले के करीमपुर में बीएसएफ को जमीन सौंपी थी।

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर तनाव के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए तीन और जगहों पर बीएसएफ को जमीन सौंपने का फैसला किया है। जलपाईगुड़ी बिन्नागुड़ी में करीब 0.05 एकड़, मालदा नारायणपुर में 19.73 एकड़। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने नादिया जिले के करीमपुर में बीएसएफ को जमीन सौंपी थी। पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ 2,216 किलोमीटर लंबी सीमा है। इस खुली सीमा के कुछ हिस्सों में बाड़ नहीं लगी है और वहां घुसपैठ और तस्करी का खतरा बना रहता है।

End of Feed