मैं आधी रात को पीएम मोदी से मुलाकात क्यों करूंगा? गुलाम नबी आजाद के दावे पर बोले फारुक अब्दुल्ला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 06:57 AM IST

आजाद ने दावा किया कि फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन बनाने के लिए सोचे-समझे प्रयास किए थे।

Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस दावे का खंडन किया है कि वह जांच से बचने के लिए रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मांग करते थे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, अगर मुझे पीएम मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना है तो मैं उनसे दिन में मिलूंगा, मैं उनसे रात में क्यों मिलूंगा? उन्होंने ऐसा क्यो सोचा है? फारूक अब्दुल्ला को बदनाम कर रहे हैं?

Farooq and Ghulam Nabi Azad

फारुख अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद

फारूक अब्दुल्ला का आजाद पर निशाना

आजाद को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई उन्हें (आजाद) राज्यसभा सीट नहीं देना चाहता था, तब मैं ही था, जिसने उन्हें राज्यसभा सीट दी, लेकिन आज वह यह सब कह रहे हैं। उन्हें अपने एजेंटों के नाम बताने चाहिए जो पीएम और गृह मंत्री के आवास पर बैठे हैं। उन्हें लोगों को बताना चाहिए ताकि वे सच्चाई समझ सकें।

End of Feed