Farmers Protest: सरकार से बातचीत होने तक 'दिल्ली कूच' रहेगा स्थगित, लेकिन सीमाओं पर डटे रहेंगे प्रदर्शनकारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 16, 2024, 10:25 AM IST

किसान संघों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता गुरुवार देर रात बेनतीजा रही और अब दोनों पक्षों के बीच अगली दौर की बैठक रविवार को होगी।

Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान नई दिल्ली तक प्रस्तावित विरोध मार्च को तब तक के लिए स्थगित करने को राजी हैं जब तक कि यूनियनें रविवार को सरकार के मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बातचीत नहीं कर लेतीं। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ किसानों के प्रतिनिधियों से गुरुवार को हुई मुलाकात के बीच ये जानकारी आई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही।

farmers portest

किसानों का प्रदर्शन जारी

दल्लेवाल ने कहा, विरोध शांतिपूर्वक जारी रहेगा

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि किसान अपना मार्च फिलहाल स्थगित रखेंगे। उन्होंने कहा, जब बैठकें शुरू हो गई हैं, अगर हम आगे (दिल्ली की ओर) बढ़ेंगे, तो बैठकें कैसे होंगी? दल्लेवाल ने कहा कि विरोध शांतिपूर्वक जारी रहेगा। बता दें कि विभिन्न यूनियनों और किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में बंद का ऐलान किया गया है और इस दौरान कामकाज ठप रहने की बात कही गई है। बंद का पंजाब सहित कुछ इलाकों में असर दिख रहा है।

End of Feed