किसान आंदोलन: SKM ने मौजूदा संकट के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, आज बुलाई आम सभा की बैठक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 22, 2024, 09:09 AM IST

किसान संगठन ने कहा कि एसकेएम ने पंजाब सीमा पर मामलों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इस पर चर्चा करने और किसानों के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठाने के लिए आज बैठक बुलाई है।

Farmers Protest: किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक किसान की मौत पर शोक जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार मौजूदा संकट और हताहतों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। किसान संगठन ने स्थिति पर चर्चा करने और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने के लिए 22 फरवरी अपनी राष्ट्रीय समन्वय समिति और आम सभा की बैठक (जीबीएम) बुलाई है। पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प के बाद बठिंडा जिले के बालोके गांव के 21-वर्षीय शुभकरण सिंह की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

farmers portest

किसान संगठनों का प्रदर्शन

बालोके गांव के शुभकरण की मौत

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि एसकेएम हरियाणा-पंजाब सीमा पर पुलिस गोलीबारी में बठिंडा जिले के बालोके गांव के किसान शुभकरण सिंह के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई और उसकी हत्या का कड़ा विरोध करता है। किसान संगठन ने कहा, उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की दमनकारी कार्रवाई में लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह किसान परिवारों के लिए रोजी-रोटी अर्जित करने वालों पर उस वक्त किया गया क्रूर हमला है, जब वे प्रधानमंत्री के लिखित वादों का कार्यान्वयन न किये जाने का विरोध कर रहे थे। प्रधानमंत्री और कार्यपालिका नौ दिसंबर को एसकेएम के साथ हस्ताक्षरित समझौते को लागू करने में विफल रहे हैं और मौजूदा संकट एवं हताहतों के लिए ये पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

End of Feed