किसान प्रदर्शन में अराजक तत्व भी शामिल, इंटेलीजेंस इनपुट के बाद नोएडा पुलिस अलर्ट, धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन में कुछ अराजक तत्वों के शामिल होने की आशंका है, जो आंदोलन का लाभ उठाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।

Farmer Protest: नोएडा में किसानों के संभावित दिल्ली कूच को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। महामाया फ्लाईओवर और नोएडा एक्सप्रेसवे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद नोएडा पुलिस अराजकता फैलाने वाले किसी भी तत्व पर कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसानों के प्रदर्शन में अराजक तत्व भी शामिल है जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

Farmers protest noida

नोएडा में किसान प्रदर्शन

जीरो पॉइंट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

महामाया फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल और ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस लगातार नजर रख रही है ताकि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या उत्तेजक सामग्री को फैलने से रोका जा सके।

End of Feed