भारत-US ट्रेड डील के खिलाफ पटियाला से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान, शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात

किसानों ने कहा कि 'उनके पास पास तो बस एक झंडा है और एक डंडा है। कुछ देर बाद यहां से शंभू बॉर्डर के लिए निकलेंगे। किसान इस बार ट्रैक्टर की के बजाय बसों और अपने निजी वाहनों में सवार होकर दिल्ली जा रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को देखते हुए पटियाला को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Farmers Protest: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ देश भर के किसान मंगलवार को दिल्ली में जुटने वाले हैं। किसानों की योजना दिल्ली के किसान घाट पर एकत्र महापंचायत करने की है। पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। पंजाब के दूर दराज के सरहदी इलाकों से किसान आकर फतेहगढ़ साहिब में रुके हुए हैं। किसानों ने कहा है कि वे आगे बढ़ेंगे और सरकार रोकेगी तो उसके लिए भी तैयार हैं।

Shambhu Border

दिल्ली में रैली करेंगे किसान।

दिल्ली के किसान घाट पर जुटेंगे किसान

किसानों ने कहा कि 'उनके पास पास तो बस एक झंडा है और एक डंडा है। कुछ देर बाद यहां से शंभू बॉर्डर के लिए निकलेंगे। किसान इस बार ट्रैक्टर की के बजाय बसों और अपने निजी वाहनों में सवार होकर दिल्ली जा रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को देखते हुए पटियाला को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। देश भर के किसानों की ओर से आज है किसान घाट में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज दिल्ली के किसान घाट पर इकट्ठा होने का आह्वान किया गया है। लेकिन सोमवार को हरियाणा पुलिस की ओर से हरियाणा में कार्रवाई की गई। कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया।

End of Feed