Farmers 'Delhi Chalo' March: आज क्या है किसानों का प्लान? जानें किसान आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 08:54 AM IST

Farmers Protest latest News in Hindi: आज शंभू और खनौरी में किसानों के मोर्चे का 13वां दिन है। इसे लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हम दोनों सीमाओं पर एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा होगी। हमने मांग की है कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर किया जाना चाहिए हम शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Farmers Protest latest News Today in Hindi : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर अगले कदम के घोषणा के लिए 29 फरवरी की तारीख तय की है। इसी बीच केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया है कि आज शंभू और खनौरी सीमा पर वो एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा होगी।

Farmers Delhi Protest

किसान आंदोलन।

दिल्ली चलो' मार्च : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया आज का प्लान

आज शंभू और खनौरी में किसानों के मोर्चे का 13वां दिन है। इसे लेकर सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हम दोनों सीमाओं पर एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि डब्ल्यूटीओ पर चर्चा होगी। हमने मांग की है कि कृषि क्षेत्र को डब्ल्यूटीओ से बाहर किया जाना चाहिए हम शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 26 फरवरी की सुबह डब्ल्यूटीओ, कॉरपोरेट घरानों और सरकारों की अर्थियां जलाई जाएंगी; दोपहर में दोनों सीमाओं पर 20 फीट से अधिक ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।

End of Feed