देश

Ratan Tata Dog: रतन टाटा के ताबूत से सटकर खड़ा रहा उनका कुत्ता गोवा, याद में छोड़ा खाना-Video

Ratan Tata Dog Goa : रतन टाटा के निधन से देश दुखी वहीं रतन टाटा के निधन के बाद मुंबई में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां उनके बेहद करीब माना जाने वाले कुत्ता 'गोवा' भी पहुंचा था जो उनके ताबूत से सटकर खड़ा रहा, ये बेहद मार्मिक दृश्य था।

Image

रतन टाटा का कुत्ता गोवा

Photo : ANI

Ratan Tata Dog Goa: प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में एनसीपीए में हजारों लोग एकत्र हुए हजारों लोगों के बीच काले रंग के एक कुत्ते ने माहौल को और गमगीन बना दिया।यह कुत्ता लगातार अपनी दुम हिलाता रहा और टाटा के पार्थिव शरीर के पास से हटने को तैयार नहीं हुआ। वह ताबूत से सटकर खड़ा रहा।

टाटा ने लगभग एक दशक पहले गोवा से इस आवारा कुत्ते को गोद लिया था, जिसके बाद इसका नाम गोवा रखा गया। टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए कुत्ते को दक्षिण मुंबई में स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (NCPA) लाया गया।

कुत्ते के एक रखवाले ने बताया कि वह टाटा के 'बहुत करीब' था।जब फोटोग्राफर गोवा की तस्वीरें लेने लगे तो रखवाले ने उनसे आग्रह किया कि उसे जाने दें और उसने सुबह से कुछ नहीं खाया है।

टाटा का कुत्तों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। 2020 में दीवाली के दौरान, उन्होंने 'इंस्टाग्राम' पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह गोद लिए हुए कुत्तों के साथ त्योहार मनाते दिख रहे थे, खास तौर पर गोवा के साथ, जो उनका 'ऑफिस का साथी' था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article