देश

आयुष्मान भारत योजना में बुजुर्गों को 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर भी दिया जाएगा, स्वास्थ्य मंत्री गिनाईं सुविधाएं

बता दें कि मोदी सरकार ने इसी महीने 11 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के नियमों में बड़े बदलाव किये हैं। नियमों में किये गए बदलाव के बाद अब 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजन भी इस योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे।

Image

जेपी नड्डा

Ayushman Bharat Yojana: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने आज आयुष्मान भारत योजना में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जो परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किए गए हैं, उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर भी दिया जाएगा। जिस परिवार को आयुष्मान भारत कवर मिल रहा है, उसे परिवार के लिए 5 लाख रुपये और इसके अलावा जो बुजुर्ग 70 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं 5 लाख रुपये मिलेंगे।

नड्डा ने कहा, हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग कार्ड जारी करेंगे ताकि इसे आयुष्मान भारत परिवार कार्ड और वरिष्ठ नागरिक कार्ड से अलग किया जा सके। हम इसे अक्टूबर में लॉन्च करेंगे। वह अपने मंत्रालय की 100 दिनों की उपलब्धियों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आयुष्मान भारत योजना के नियमों में बड़े बदलाव

बता दें कि मोदी सरकार ने इसी महीने 11 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के नियमों में बड़े बदलाव किये हैं। नियमों में किये गए बदलाव के बाद अब 70 साल से अधिक उम्र वाले वृद्धजन भी इस योजना के तहत 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे। आयुष्मान भारत योजना, दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ एश्योरेंस योजनाओं में से एक है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से देश के लगभग 4.5 करोड़ परिवारों और लगभग 6 करोड़ वृद्धजनों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article