Fact Check: क्या NEET-PG के पेपर भी हो गए लीक? सरकार का आया ये बयान

NEET-PG 2024: केंद्र सरकार ने कहा है कि NBEMS ने धोखाधड़ी करने वालों और उनके साथियों के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जो पैसे लेकर NEET-PG 2024 के प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर NEET-PG उम्मीदवारों को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

NEET-PG 2024: NEET-UG के बाद क्या अब NEET-PG 2024 परीक्षा के पेपर भी लीक हो गए हैं? सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि NEET-PG 2024 परीक्षा के पेपर पैसे लेकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब इस पर सरकार का बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि NEET-PG 2024 परीक्षा के पेपर लीक होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक हैं।

NEET Exam

नीट पीजी परीक्षा।

सरकार ने कहा है कि NBEMS ने धोखाधड़ी करने वालों और उनके साथियों के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जो पैसे लेकर NEET-PG 2024 के प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर NEET-PG उम्मीदवारों को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है।

End of Feed