अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अपने संबोधन में महानिदेशक ने बताया कि ITBP ने अपनी सभी सीमावर्ती इकाइयों में ड्रोन प्लाटून गठित कर दी हैं। गलवान जैसे टकराव से निपटने के लिए एक नया 'स्ट्राइक' पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, नए दौर के युद्ध की जरूरतों को देखते हुए मोर्चे पर भूमिगत बुनियादी ढांचा 'बड़े पैमाने पर' विकसित किया जा रहा है।

India China Face off: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने गुरुवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर कई स्थानों पर चीनी सैनिकों के साथ आमना-सामना जारी है। उन्होंने बताया कि बल ने एक नई लड़ाकू टीम 'शौर्य कमांडो' तैयार की है, जिसने अरुणाचल के कई स्थानों पर पीएलए (चीनी सेना) के साथ चल रहे गतिरोध के दौरान अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। यह हमारे लिए एक अवसर भी है। 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे कपूर बल के 65वें स्थापना दिवस (24 अक्टूबर) से पहले आयोजित अलंकरण समारोह में जवानों को संबोधित कर रहे थे।

itbp

अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन फिर आमने-सामने। -फाइल पिक्चर

गलवान जैसी स्थितियों के लिए तैयारी

अपने संबोधन में महानिदेशक ने बताया कि ITBP ने अपनी सभी सीमावर्ती इकाइयों में ड्रोन प्लाटून गठित कर दी हैं। गलवान जैसे टकराव से निपटने के लिए एक नया 'स्ट्राइक' पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, नए दौर के युद्ध की जरूरतों को देखते हुए मोर्चे पर भूमिगत बुनियादी ढांचा 'बड़े पैमाने पर' विकसित किया जा रहा है। उनके अनुसार, पूरे बल को 2027 के अंत तक इस प्रशिक्षण से गुजारा जाएगा।

End of Feed