देश

वोट अधिकार रैली में PM मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी! BJP ने बताया-'बेहद शर्मनाक', राहुल पर केस दर्ज

भाजपा ने कहा कि सीतामढ़ी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह बेहद शर्मनाक है। भाजपा ने कहा कि 'यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Image

सीतामढ़ी पहुंची है कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा। तस्वीर-Twitter

Photo : Twitter

Vote Adhikar Rally: कांग्रेस के वोट अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 'आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी' पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि 'राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह बेहद शर्मनाक है।' भाजपा ने कहा कि 'यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।' पटना में एक भाजपा नेता ने राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अशिष्टता की सभी मर्यादा लांघ गई यह यात्रा-BJP

इंडिया ब्लॉक के दलों पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा ने दावा किया कि 'वोट अधिकार यात्रा बेहद ही अमर्यादित थी और यह अपमान, नफरत और अशिष्टता की सभी मर्यादा लांघ गई।' भगवा पार्टी ने कहा कि यह घटना बताती है कि 'राजीति अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।'

राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज

इस कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने की है। दरअसल राहुल गांधी के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। मामला दरभंगा जिले का है, जहां सिमरी बिठौली में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से की गई है।

सीतामढ़ी में राहुल ने की जनसभा

सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हम जानते हैं कि वे बिहार में चुनाव चुराने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने यहां वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है ताकि ये लोग और चुनाव आयुक्त जान सकें कि बिहार की जनता समझदार है, सतर्क है और भाजपा और चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट नहीं चुराने देगी। वे गरीबों से वोट चुरा रहे हैं, क्योंकि वे आपकी आवाज दबाना चाहते हैं, और मैं इस मंच से आपको बताना चाहता हूं, वे आपकी आवाज कभी नहीं दबा पाएंगे। हम आपके साथ खड़े हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?