देश

Haryana Chunav Parinam Results 2024: धरे रह गए Exit Poll, हरियाणा में BJP ने पलटी बाजी, रुझानों में बना रही सरकार

Haryana Chunav Parinam Results 2024: हरियाणा चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानो में कांग्रेस ने कई सीटों की बढ़त ले ली। 9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिखी, हालांकि, 10 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया। इसी के साथ हरियाणा चुनाव को लेकर लगभग सभी एग्जिट पोल धरे के धरे रह गए।

Image

हरियाणा चुनाव को लेकर गलत साबित हुए एग्जिट पेाल।

Photo : Times Now Digital

Haryana Chunav Parinam Results 2024: हरियाणा चुनाव के अंतिम नतीजे चौाकाने वाले हो सकते हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार पहुंच गई, लेकिन जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी पासा पलट गया। भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है और इसी के साथ हरियाणा को लेकर जारी किए गए एग्जिट पोल एक बार फिर से धरे के धरे रह गए।

5 अक्टूबर की शाम सामने आए लगभग सभी एग्जिट पोल मे कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था। सभी सर्वे एजेंसियों ने कांग्रेस को यहां 55 से 58 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं, भाजपा को कई सीटों का नुकसान होने की संभावना जताई गई थी। शुरुआती रुझानों में भी ऐसा ही दिखा, लेकिन जैसे-जैसे कई राउंड की गिनती आगे बढ़ी, BJP ने बाजी पलट दी।

10 बजे के बाद हो गया उलटफेर

मतगणना 8 बजे शुरू हुई। शुरुआत में कांग्रेस ने कई सीटों की बढ़त ले ली। 9 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिखी, हालांकि, 10 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी करीब 49 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस प्रत्यशी 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं।

Haryana Exit Poll.

Haryana Exit Poll.

कैसे थे एग्जिट पोल

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान के बाद पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी 55 सीटें हासिल करती दिख रही थी। वहीं, भाजपा को 26 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इसके अलावा मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा 18 से 24 सीटों पर सिमटती दिखी तो कांग्रेस 55 से 62 सीटें हासिल कर रही थी। वहीं न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के 52 से 64 सीटें मिल रही थीं। भाजपा को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान था।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें