20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन? 1 अगस्त के इवेंट में शिरकत की चर्चा

Taslima Nasrin News: निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन 1 अगस्त के एक कार्यक्रम के लिए 20 साल बाद कोलकाता लौट सकती हैं।

बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग दो दशक बाद कोलकाता लौटने वाली हैं। वह 1 अगस्त को रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी कवियों और लेखकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी; उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लेखिका को 'सेक्युलर मिशन' और 'ह्यूमन राइट्स एंड बांग्लादेश फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन' (HRBFF) ने आमंत्रित किया है।

Taslima Nasrin return to Kolkata

तसलीमा नसरीन (फाइल फोटो)

आयोजकों का कहना है कि यह निमंत्रण कट्टरपंथ के खिलाफ उनके लंबे समय से चले आ रहे रुख और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनकी वकालत को सम्मान देने के लिए है।

End of Feed