देश

Congress Plenary Session:कांग्रेस के प्लेनरी सत्र से पहले ही पार्टी में घमासान, कई नेता लड़ सकते हैं CWC चुनाव

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Feb 16, 2023, 12:40 PM IST

कांग्रेस का प्लेनरी सत्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच होना है 2018 के बाद पहली बार कांग्रेस प्लेनरी होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के चुनाव का अनुमोदन तो होगा ही, ढाई दशक बाद कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव भी हो सकता है। इस बात के संकेत मिल रहा है को कांग्रेस कार्यसमिति के 12 सदस्य इस बार चुनाव के जरिए चुने जाएंगे।

Image

कांग्रेस का प्लेनरी सत्र छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच होना है

Photo : BCCL

रायपुर में आयोजित AICC प्लेनरी में ढाई दशक बाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी का चुनाव हो सकता है। कांग्रेस सीडब्ल्यूसी में पार्टी के अध्यक्ष के अलावा 23 सदस्य होते हैं। जिसमे 11 सदस्य अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है और 12 सदस्य अध्यक्ष की अनुमति होने पर चुनाव के जरिए चुने जा सकते हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है की गांधी परिवार के राहुल गांधी चुनाव के जरिए चुने जाएंगे या उनका मनोनयन होगा।

लेकिन राहुल के करीबी लोग इस बात का संकेत दे रहे हैं की राहुल गांधी चुनाव के पक्ष में हैं। लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा की कांग्रेस की परंपरा रही है की पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री सीडब्ल्यूसी में खुद ही मनोनित हो जाते हैं। ऐसे में देखना होगा की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के लिए पार्टी क्या फॉर्मूला निकलती है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने अभी तक खुद को लेकर कोई संकेत नही दिया है।

आइए अब आपको बताते है कि कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में कार्यक्रमों की क्या रूपरेखा होगी–

सबसे पहले 24 फरवरी को सुबह कांग्रेस की स्टेयरिंग कमिटी को बैठक सुबह होगी। जिसमे करीब 60 सदस्य है। बैठक में सत्र के एजेंडे के उपर चर्चा के बाद अप्रूवल दिया जाएगा। इसी बैठक में ये तय होगा को कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव हो या नही। साथ इस बैठक में कांग्रेस के सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। अगर स्टेयरिंग कमिटी ने चुनाव को अनुमति दे दी तो अगले दिन सत्र के बैठक के साथ साथ ही सीडब्ल्यूसी का चुनाव भी कराया जाएगा। कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री का कहना है की उनकी टीम तैयार है। अगर स्टीयरिंग कमिटी ने हरी झंडी दे दी तो वो चुनाव के तय समय में करवा देंगे। कांग्रेस के प्लेनारी सत्र में 24 तारीख के अलावा अगले दोनो दिन मीडिया के लिए ओपन होगा। सत्र के आखरी दिन सत्र के बाद रायपुर में ही कांग्रेस की एक बड़ी रैली का आयोजन होगा।

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में देश भर से कांग्रेस के तकरीबन 12 हजार लोग शामिल होंगे। जिसमे 10 हजार से ज्यादा पीसीसी मेंबर, 1250 के करीब एआईसीसी डेलीगेट हैं। इसके अलावा पीसीसी और एआईसीसी के कॉप्शन मेंबर भी शामिल होंगे। कांग्रेस की चुनौती सत्र के दौरान कार्यसमिति का चुनाव करने की तो है ही, इस से भी ज्यादा 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को नया विजन देने की भी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चुनाव होने की स्थिति में सीडब्ल्यूसी का चुनाव लड़ सकते हैं। इनमे शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी, सचिन पायलट के नाम की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है।

रंजीता झा
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article