
ET Now Global Business Summit 2024, Amit Shah: लोकसभा चुनाव से पहले अमल में आएगा CAA कानून, ग्लोबल बिजनेस समिट में अमित शाह की बड़ी घोषणा
ET Now Global Business Summit 2024, Amit Shah Updates: ईटी नाउ ग्लोबल बिजने समिट के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव से लेकर यूपीए सरकार की नीतियों, CAA कानून व वन नेशन-वन इलेक्शन पर चर्चा की। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, इस मुद्दे पर किसी को कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, मैं देश के अल्पसंख्यकों और खास तौर पर मुसलमान भाईयों से कहना चाहता हूं कि इस कानून में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है, जिससे लोगों की नागरिकता छीनी जाए। इसके अलावा वन नेशन-वन इलेक्शन (One Nation One Election) पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी मार्च के अंत तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। उसके तुरंत बाद चुनाव होने हैं, ऐसे में अब जनता को तय करना है कि वन नेशन-वन इलेक्शन होने चाहिए या नहीं।