ET Now Global Business Summit 2024: केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में अपनी सरकार और पार्टी की नीतियों को सबसे सामने बखूबी रखा। उन्होंने गठबंधन की राजनीति से लेकर देश की सुरक्षा तक और आधुनिक क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (Criminal Justice System) तक पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने बातों-बातों में कांग्रेस और उनके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की नीतियों की आलोचना भी की। इसी दौरान ग्रुप एडिटर इन चीफ, टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ नाविका कुमार ने उनसे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी प्रश्न किया. जानिए अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन INDIA और भाजपा ने नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में टक्कर को लेकर क्या जवाब दिया।
अमित शाह ने बताया क्यों यह चुनाव NDA बनाम INDIA नहीं है
अमित शाह से प्रश्न पूछा गया था कि क्या यह चुनाव (Loksabha Election 2024) NDA बनाम INDIA गठबंधन है? क्या INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां मिलकर आपको टक्कर दे पाएंगी, जिस तरह से उन्होंने शुरू किया था? इस पर अमित शाह ने एक लंबी लकीर खीचते हुए और विपक्षी गठबंधन को निराशा का पर्याय बताते हुए कहा कि यह चुनाव NDA बनाम INDIA गठबंधन नहीं है। यह चुनाव घोर निराशा और उज्ज्वल भविष्य के बीच में है।
