देश

ET Now Global Business Summit 2024: अमित शाह बोले-राहुल को यात्रा निकालने का हक नहीं, देश को एक बार तोड़ चुकी है कांग्रेस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 01:11 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024 : टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हुए। इन सभी राज्यों को हमने जीता।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में गृह मंत्री अमित शाह।

ET Now Global Business Summit 2024 : राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने का हक नहीं है। वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो उनके एक नेता उत्तर और दक्षिण भारत को तोड़ने की बात करते हैं। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इसका खंडन नहीं करता। इसलिए राहुल को यह यात्रा निकालने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी देश को एक बार तोड़ चुकी है, अब वह दूसरी बार तोड़ने की कोशिश कर रही है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के दूसरे दिन कहीं। गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि विकसित भारत का पीएम मोदी का सपना समय से पहले पूरा हो जाएगा।

कांग्रेस ने अपने नेता के बयान का खंडन तक नहीं किया-शाह

टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हुआ। ये सभी राज्य हम जीते। भारत को जोड़ने की बात करने वाले उत्तर भारत और दक्षिण भारत की तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी इस बात का खंडन भी नहीं कर रही। यह बात कहने वाला कोई छोटा नेता नहीं बल्कि उनके उप मुख्यमंत्री का छोटा भाई है। वह सांसद है। कांग्रस का कोई नेता संसद में खड़ा होकर यह नहीं कहता कि यह हमारी पार्टी का बयान नहीं है।

'आजादी के समय देश को तोड़ चुकी है कांग्रेस'

गृह मंत्री ने कहा, 'मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। आजादी के समय उनकी पार्टी देश को एक बार तोड़ चुकी है। इस पार्टी के नेता देश को फिर से तोड़ने की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस इस बयान से दूरी भी नहीं बनाती। उनको भारत जोड़ो यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है।'

विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा-गृह मंत्री

शाह ने आगे कहा कि 'आने वाले पांच साल में भारत की महान नींव पड़ेगी। पीएम मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को कई मुश्किलों से बाहर निकाला है। देश की सीमा को सुरक्षित किया है, समृद्धि के रास्ते पर लेकर आया है। हमारी शिक्षा नीति को भारतीय मूल्यों के आधार पर बनाया है। अमृतकाल में पीएम मोदी ने देश के विकास का जो रोडमैप बनाया है, उस पर आने वाली पीढ़ी भी जाएगी। मोदी जी का संकल्प समय से पूरा होगा, इसका मुझे विश्वास है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article