देश

Mahakal Mandir: उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 3 से 10 अप्रैल तक नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें क्या है वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2023, 05:17 PM IST

Ujjain Mahakal Darshan Schedule Changed: श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को तीन अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

Image

Mahakal Mandir: उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 3 से 10 अप्रैल तक नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें क्या है वजह?

Ujjain Mahakal Sanctorum Darshan: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर ahakaleshwar Temple Ujjain) में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों को तीन अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिल पाएगा, इस दौरान ना तो श्रद्धालु गर्भग्रह में पहुंचेंगे और ना ही बाबा महाकाल का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर उन्हें स्पर्श कर पाएंगे।

बताया जा रहा है कि यह बड़ा बदलाव पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर किया गया है जिसको लेकर 3 से लेकर 10 अप्रैल तक गर्भ गृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है गौर हो कि बड़नगर रोड के मुरलीपुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन इस दौरान होना है जिसमें भारी भीड़ जुटेगी। कथा में शामिल होने लाखों श्रद्धालु शहर आएंगे। महाकालेश्वर मन्दिर में सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होनी है

उज्जैन में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की 4 से 10 अप्रेल तक शिव महापुराण कथा होगी इसके चलते 3 से 10 अप्रेल तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

MAHAKAL MANDIR  DARSHAN

MAHAKAL MANDIR DARSHAN

जिला कलेक्टर ने 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव करते हुए बताया कि दर्शन व्यवस्था जिस तरह से महाशिवरात्रि के दौरान की गई थी, उसी के अनुरूप होगी. जिसकी पार्किंग भील धर्मशाला एवं कर्कराज पर पूर्वानुसार ही रहेगी।

आठ लाइन में करवाए जाएंगे दर्शन

जिला कलेक्टर ने बताया कि दर्शन व्यवस्था जिस तरह से महाशिवरात्रि के दौरान की गई थी, उसी के अनुरूप होगी जिसकी पार्किंग भील धर्मशाला एवं कर्कराज पर पूर्वानुसार ही रहेगी, महाकाल लोक से दर्शनार्थियों को बेरिकेटिंग में लेकर मानसरोवर तक लाया जाये बेरिकेडिंग में आठ स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. जूता स्टेण्ड, प्रकाश, पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की व्यवस्था भी महाशिवरात्रि की तरह की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article