गरियाबंद में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर; ऑपरेशन जारी

Gariaband Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को सुबह से ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 1 नक्सली के ढेर होने की खबर है। गरियाबंद एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Gariaband Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Gariaband Encounter

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

भारी मात्रा में हथियार बरामद

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के वापस लौटने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

End of Feed