श्री श्री रविशंकर के प्लेन की तमिलनाडु के इरोड में खराब मौसम की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।श्री श्री रविशंकर एक निजी हेलिकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। कदम्बुर के पुलिस निरीक्षक सी वडिवेल कुमार ने कहा कि जब हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10.15 बजे एसटीआर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तो खराब मौसम के कारण पायलट आगे नहीं बढ़ सका। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पायलट ने उकिनियम में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
देश
श्री श्री रविशंकर के प्लेन की तमिलनाडु में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम जिम्मेदार
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
- Updated Jan 25, 2023, 01:24 PM IST
