देश

Exclusive Video: एल्विश यादव को धोखा..'अपने' ने दिया! कौन है एल्विश का 'खास' जो सारे 'सबूत' दे रहा है!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 5, 2023, 11:57 PM IST

बिग बॉस विनर और फेमस यूट्यूबर Elvish Yadav मामले में रोज खुलासे हो रहे हैं बताया जा रहा है कि एल्विश यादव को धोखा किसी 'अपने' ने दिया!

Image

बताया जा रहा है कि एल्विश यादव को धोखा किसी 'अपने' ने दिया है

Elvish Yadav Latest News: बिगबॉस ओटीटी-2 के विनर रहे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Bigg Boss winner Elvish Yadav) इन दिनों विवादों में हैं, बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) की संस्था पीपुल्स ऑफर एनिमल की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, आरोप है कि एल्विश अपने गैंग के साथ रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं, बताया जा रहा है कि एल्विश यादव को धोखा किसी 'अपने' ने दिया है जो इस मामले में सबूत मुहैया करा रहा है।

गौर हो कि इस मामले में नोएडा पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 9 जहरीले सांप रेस्क्यू किए गए और जहर भी बरामद हुआ है।

गौर हो कि बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है इसे लेकर बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है।

'एल्विश यादव जैसे लोग देशद्रोही हैं' मेनका ने लगाया आरोप

एल्विश यादव पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी कहा कि हमारी एल्विश पर कई दिनों से नजर थी। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है। एल्विश पार्टियों में जहर सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 साल की सजा है। एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश सांपों के साथ वीडियो डालता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article