एल्विश यादव की बढ़ सकती है मुसीबत, बरामद किए गए सांपों की विष ग्रंथी और दांत मिले गायब

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 8, 2023, 06:01 PM IST

Elvish yadav Snake Venom case: पशु चिकित्सा विभाग की एक जांच में दावा किया गया है कि हिरासत में लिए गए पांच लोगों के पास से नौ कोबरा सांपों को बरामद किया गया था। इन नौ सांपों में आठ सांपों के दांत और विष ग्रंथियां गायब थीं।

Elvish yadav Snake Venom case: रेव पार्टी और सांपों के जहर के इस्तेमाल मामले में एल्विश यादव घिरते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत भी लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पशु चिकित्सा विभाग की एक जांच में दावा किया गया है कि यूट्यूबर एल्विश यादव के कथित सहयोगियों के पास से बरामद किए गए सांपों की विष ग्रंथियां और दांत गायब थे।

Elvish Yadav Case

एल्विश यादव की बढ़ सकती है मुसीबत

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए पांच लोगों के पास से नौ कोबरा सांपों को बरामद किया गया था। इन नौ सांपों में आठ सांपों के दांत और विष ग्रंथियां गायब थीं। फिलहाल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सांपों को सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ दिया गया है। हालांकि, जल्द ही वन विभाग की रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखी जाएगी।

End of Feed