देश

Elvish Yadav Video: एक्सर्टस से जानिए कैसे होता सांप के ज़हर से नशा, एल्विश यादव पर लगे हैं आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 5, 2023, 08:09 PM IST

बिग बॉस विनर एल्विश यादव को लेकर आरोप लग रहे हैं कि वो अपने गैंग के साथ रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं, देखिए इस मामले पर एक्सपर्ट बता रहे हैं कि कैसे होता सांप के ज़हर से नशा...

Elvish Yadav Latest News: बिगबॉस ओटीटी-2 के विनर रहे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों विवादों में हैं, बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स ऑफर एनिमल की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, आरोप है कि एल्विश अपने गैंग के साथ रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं।

नोएडा पुलिस 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 9 जहरीले सांप रेस्क्यू किए गए और जहर भी बरामद हुआ है, इसके बाद से ये चर्चा छिड़ गई के सांप के जहर से कोई नशा आखिर कैसे कर सकता है।

गौर हो कि बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Bigg Boss winner Elvish Yadav) पर पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है इसे लेकर बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है।

'एल्विश यादव जैसे लोग देशद्रोही हैं' मेनका ने लगाया आरोप

एल्विश यादव पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी कहा कि हमारी एल्विश पर कई दिनों से नजर थी। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है। एल्विश पार्टियों में जहर सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 साल की सजा है। एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश सांपों के साथ वीडियो डालता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article