देश

Elvish Yadav Case: एल्विश की Property जानकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें! -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 3, 2023, 09:54 PM IST

Elvish Yadav property: यूट्यूबर एल्विश यादव करोड़ों के माल‍िक है, वो करोड़ों के बंगलों में आलीशान लाइफ जीने के साथ ही लग्‍जरी कारों के शौकीन हैं।

हरियाणा के राव साहब के नाम से फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव नोएडा के सेक्टर 49 में रेव पार्टी और सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में फंस गए हैं.. ऐसे में अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने पहले ही 9 सांप और स्‍नेक वैनम के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब बताया जा रहा है कि एल्विश को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

सोशल मीडिया पर एल्विश की खबर फैलते ही लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं कि वो क्या करते हैं, कितना पैसा कमाते हैं? इस वीडियो में एल्विश के बारे में जानिए!

गौर हो कि एल्विश यादव करोड़ों के बंगलों में आलीशान लाइफ जीने के साथ ही लग्‍जरी कार के शौकीन हैं, 14 सितंबर 1997 को गुरुग्राम में में जन्मे एल्विश यादव के पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव है वहीं, उनकी मां सुषमा यादव एक गृहिणी हैं, वह 'एल्विश यादव फाउंडेशन' के नाम से एक NGOन के मालिक हैं वह वंचित बच्चों की शिक्षा में मदद करते हैं और जरूरतमंदों को फ्री भोजन प्रदान करते हैं।

एल्विश यादव की तलाश तेज

यूट्यूबर और बिगबॉस के विजेता एल्विश यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। नोएडा पुलिस की 3 टीमें एल्विश को तलाश कर रहीं हैं। मामले में कई यूट्यूबर्स के भी शामिल होने का शक है। एल्विश यादव के साथियों की भी तलाश की जा रही है। एल्विश पर सांप के जहर वाली रेव पार्टी का आरोप है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article