देश

New CEC: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बने नए 'मुख्य चुनाव आयुक्त', राजीव कुमार की लेंगे जगह

New Chief Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार नए 'मुख्य चुनाव आयुक्त' बनाए गए हैं, राजीव कुमार की जगह लेंगे वो अभी चुनाव आयुक्त के पद पर थे।

Image

ज्ञानेश कुमार नए 'मुख्य चुनाव आयुक्त' बनाए गए हैं

New Chief Election Commissioner: नए 'मुख्य चुनाव आयुक्त' ज्ञानेश कुमार बनाए गए हैं, वो राजीव कुमार की जगह लेंगे ज्ञानेश कुमार अभी चुनाव आयुक्त के पद पर थे बता दें कि पिछले साल मार्च में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं।

इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है 17 फरवरी यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सोमवार शाम हुई बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम की सिफारिश की गई थी।

बता दें कि ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।

इस बैठक में मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे वहीं 1989 बैच के आईएएस डॉ. विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार तीन सदस्यीय पैनल के दो आयुक्तों में से वरिष्ठ हैं वहीं पैनल के दूसरे आयुक्त उत्तराखंड कैडर के अधिकारी सुखबीर सिंह संधू हैं।

तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई। यह बैठक साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित की गई। चयन समिति की बैठक में पीएम मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article