EC News: वीडियो, ऑडियो बुक, ई-बुक की मदद लेगा 'चुनाव आयोग', मकसद है 'खास'

चुनाव प्रणाली में दक्षता लाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दृष्टिकोण और दृढ़ विश्वास के अनुरूप, यह निर्णय लिया गया।

चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि मतदाताओं, उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों समेत उसके विभिन्न हितधारकों के लिए एनिमेटेड वीडियो, ऑडियो बुक, ई-बुक और एक एकीकृत डैशबोर्ड जैसी प्रमुख सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन्हें चुनाव की विभिन्न प्रक्रियाओं, व्यवस्थाओं और नियमों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, क्षमता निर्माण के लिए आधुनिक दृष्टिकोण अपनाते हुए, प्रत्येक हितधारक के लिए एनिमेटेड वीडियो का एक कैप्सूल तैयार किया जाएगा। यह वीडियो उनके लिए चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं को विस्तार से कवर करेगा। ये एनिमेटेड वीडियो प्रत्येक हितधारक के लिए स्व-गति से निरंतर सीखने का आसान माध्यम होंगे।

Election Commision

चुनाव आयोग

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने संवैधानिक ढांचे और कानूनी प्रावधानों के व्यापक अध्ययन के बाद, पूरी चुनाव प्रक्रिया में 28 अलग-अलग हितधारकों की पहचान की है। इनमें इलेक्टोरेट ऑफिसर-सीईओ, डीईओ, ईआरओ, राजनीतिक दल, उम्मीदवार, मतदान एजेंट आदि शामिल हैं। विभिन्न तैयारियों और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए दिल्ली में सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के सीईओ का दो दिवसीय सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ।

End of Feed