चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल; ECI ने किया 18 जिलों में 83 अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 83 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने और सभी दलों के लिए समान माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया बताया जा रहा है।

West Bengal News: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में 83 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में कूच बिहार के दिनहाटा-II से लेकर साउथ 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर-I और II तक के ब्लॉक शामिल हैं, साथ ही रामनगर, नंदीग्राम-I और II, नानूर, लाभपुर, सूरी-I, मोहम्मद बाजार, इलमबाजार और मयूरेश्वर-I भी शामिल हैं।

ECI (File Photo: PTI)

चुनाव आयोग ने बंगाल के 18 जिलों के 83 बीडीओ और एआरओ का किया तबादला (फोटो: PTI)

नई दिल्ली ऑफिस से जारी हुआ निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में ट्रांसफर का असर पड़ा है, उनमें कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, नॉर्थ और साउथ दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, नॉर्थ और साउथ 24 परगना, हावड़ा, हुगली, ईस्ट और वेस्ट मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुरा, ईस्ट और वेस्ट बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। एक सीनियर पोल ऑफिसर ने बताया कि यह निर्देश आयोग ने अपने नई दिल्ली ऑफिस से जारी किया है।

End of Feed