West Bengal News: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में 83 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में कूच बिहार के दिनहाटा-II से लेकर साउथ 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर-I और II तक के ब्लॉक शामिल हैं, साथ ही रामनगर, नंदीग्राम-I और II, नानूर, लाभपुर, सूरी-I, मोहम्मद बाजार, इलमबाजार और मयूरेश्वर-I भी शामिल हैं।
नई दिल्ली ऑफिस से जारी हुआ निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में ट्रांसफर का असर पड़ा है, उनमें कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, नॉर्थ और साउथ दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, नॉर्थ और साउथ 24 परगना, हावड़ा, हुगली, ईस्ट और वेस्ट मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुरा, ईस्ट और वेस्ट बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। एक सीनियर पोल ऑफिसर ने बताया कि यह निर्देश आयोग ने अपने नई दिल्ली ऑफिस से जारी किया है।
ममता दीदी ने लगाया यह पर आरोप
उन्होंने कहा, "चुनावों से पहले अधिकारियों के तबादले प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने और चुनावों के दौरान सभी पक्षों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह के प्रभाव को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा जा सके। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच तनातनी जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार यह आरोप लगा चुकी हैं कि इस तरह के फेरबदल राजनीतिक मंशा से प्रेरित होते हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो फेट में कराए जाएंगे और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों पर बहुमत हासिल करनी होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी, जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को। पहले फेज के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार पहले फेज के लिए 9 अप्रैल और दूसरे फेज के लिए 13 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग की बात करें तो पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दोनों चरणों के मतदान के बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
