देश

'दो समुदायों में वैमनस्यता बढ़ाने वाला है यमुना में जहर घोलने वाला केजरीवाल का बयान', AAP नेता के जवाब से संतुष्ट नहीं EC, मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को एक और नोटिस जारी कर कर 31 जनवरी 11:00 बजे तक यमुना के पानी में जहर वाले मामले पर सबूत के साथ जवाब देने के लिए कहा है।

Image

अरविंद केजरीवाल।

Poisioning Yamuna Issue : चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को एक और नोटिस जारी कर कर 31 जनवरी 11:00 बजे तक यमुना के पानी में जहर वाले मामले पर सबूत के साथ जवाब देने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सरकार का मसला है और सभी संबंधित राज्यों को हर समय अपने लोगों के लिए स्वच्छ पानी मुहैया कराना चाहिए। यमुना नदी में जहर घोलने के दावों को सही ठहराने के लिए केजरीवाल से तथ्यात्मक साक्ष्य और जहर की मात्रा और नदी को कैसे और किस तरीके से जहरीला बनाया गया, इस पर सटीक जवाब मांगा है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल से चुनाव आयोग ने उनके बयान के आधार पर कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं-

1. हरियाणा सरकार के द्वारा यमुना नदी में किस तरह का जहर मिलाया गया है?

2. केजरीवाल इस बात का भी जवाब दें कि दिल्ली के लोगों को कथित रूप से करने के लिए जहर का पता किस तरीके से लगाया गया और कितनी मात्रा में पानी में जहर मिला है?

3. यमुना में किस जगह पर जहर की मिलावट पाई गई?

4. दिल्ली जल बोर्ड के कौन से इंजीनियर ने जहर का पता लगाया?

5. दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर ने जहर पाए जाने पर किस वैज्ञानिक तरीके से यमुना के पानी में मिले जहर को दिल्ली आने से रोका?

केजरीवाल के आरोपों को निराधार बताया

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जानबूझकर यमुना में औद्योगिक कचरा बहाने का आरोप लगाया जबकि केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वह नदी में जहर मिलाकर लोगों को मारने का प्रयास कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की सीईओ शिल्पा शिंदे ने सोमवार को दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लिखे पत्र में केजरीवाल के आरोपों का खंडन करते हुए इस दावे को तथ्यात्मक रूप से गलत, निराधार और भ्रामक बताया।

‘आप-दा वाले’ हताश हो गए हैं-पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना में ‘जहर’ मिलाए जाने संबंधी टिप्पणी के लिए बुधवार को केजरीवाल की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली चुनावों में अपनी हार के डर से ‘आप-दा वाले’ हताश हो गए हैं। पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आप नेताओं की तुलना सीरियल किलर ‘चार्ल्स शोभराज’ से की जो लोगों को ठगने के लिए कुख्यात था।

पीएम ने चार्ल्स शोभराज से की केजरीवाल की तुलना

उन्होंने कहा, ‘शीश महल बनाने वाले और हजारों करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन को लूटने वाले लोग कभी गरीबों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते। यही कारण है कि वे दिल्ली में झूठ फैला रहे हैं। ये आप-दा के लोग इतनी मासूमियत से झूठ बोलते हैं कि लोग फंस जाते हैं।’उन्होंने कहा, ‘आपने चार्ल्स शोभराज के बारे में सुना होगा, वह एक जाना माना ठग था। वह मासूमियत से लोगों को ठगने में इतना माहिर था कि हर बार लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।’

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित