Puducherry Assembly Election: निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने बुधवार को पुडुचेरी में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
किन दलों ने लिया बैठक में हिस्सा?
- आम आदमी पार्टी
- बहुजन समाज पार्टी
- भारतीय जनता पार्टी
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्सवादी
- इंडियन नेशनल कांग्रेस
राज्य दल
- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
- ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्सवादी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सभी पार्टियों ने की SIR की सराहना
ज्यादातर दलों ने पुडुचेरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए चुनाव आयोग की सराहना की। राजनीतिक दलों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और इस दिशा में आयोग का प्रयास सराहनीय है।
पोलिंग स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने का सुझाव
दल प्रतिनिधियों ने पोलिंग स्टेशनों पर सुविधाएं और बेहतर करने, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए पहुंच को और मजबूत बनाने के सुझाव भी दिए। आयोग ने इन सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाया।
फ्रीबीज और मनी पावर पर सख्ती की उठी मांग
बैठक में चुनाव के दौरान मनी पावर और फ्रीबीज के वितरण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग उठी। दलों ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए इस पर कड़ी निगरानी जरूरी है।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता
राजनीतिक दलों ने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गलत सूचना और भ्रामक कंटेंट लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। चुनाव आयोग ने सभी सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया और कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी दलों के साथ संवाद जारी रहेगा।
