Delhi Fire: 'भाई, शायद हम बच न पाएं'...पीड़ित के आखिरी शब्द, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए

पुनीत गुप्ता ने विवेक की आखिरी बातचीत को याद करते हुए बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक ने आग लगने के दौरान उन्हें फोन किया था।

CA family perish in Delhi Fire: दिल्ली में मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में लगी भीषण आग में विवेक अग्रवाल की मौत से पहले उनके आखिरी शब्द थे, "भाई, शायद हम बच न पाएं।" उनके रिश्तेदार पुनीत गुप्ता ने यह जानकारी दी। बुधवार को हुई इस घटना में गुप्ता ने अपने परिवार के आठ सदस्यों को खो दिया, जबकि कुल 21 लोगों की जान चली गई। पुनीत गुप्ता ने विवेक की आखिरी बातचीत को याद करते हुए बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक ने आग लगने के दौरान उन्हें फोन किया था।

End of Feed