देश

कर्नाटक में पकड़े गए आठ बांग्लादेशी, छिप कर वर्षों से बना रखे थे ठिकाना

कर्नाटक में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं। ये सभी कई वर्षों से छिपकर यहां रहते थे। पुलिस ने खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

कर्नाटक के उडुपी जिले में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वे पिछले तीन साल से जिले के हुदे गांव में बिना वैध पासपोर्ट या वीजा के रह रहे थे। उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई, जब मोहम्मद मानिक नामक एक आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर मंगलुरु हवाई अड्डे से दुबई भागने की कोशिश की।

पूछताछ में हुआ खुलासा

उन्होंने बताया कि आव्रजन अधिकारियों के संदेह पर उसे पड़ोसी दक्षिण कन्नड़ जिले के बाजपे हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। उन्होंने कहा, "पूछताछ करने पर मानिक ने खुलासा किया कि हुदे गांव में उसके साथ सात अन्य बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे।"

छापेमारी के बाद हुए गिरफ्तार

यह जानकारी उडुपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने शुक्रवार को सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके बारे में विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के पास फर्जी आधार कार्ड थे। अरुण ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपियों ने ये फर्जी आधार कार्ड कैसे हासिल किए।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article